जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनावों में 5 महीने का समय और उसके पहले ही कांग्रेस के तीन मौजूदा विधायक और पायलट के खास माने जाने वाले नेताओं ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। ये नेता वैसे सीएम गहलोत के अंदर खाने खिलाफत भी करते आए है।

ऐसे में गहलोत के लिए तो आगे से ही रास्ता साफ हो गया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव नहीं लड़ने वालों में से पहले नंबर पर है भरतसिंह कुंदनपुर। जिन्होंने कई दिनों पहले ही कह दिया था कि वे आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। दूसरे नेता हेमाराम चौधरी हैं, जिन्होंने भी ऐलान कर दिया कि वे भी अब चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं रखते हैं।

पिछली बार पार्टी ने टिकट दे दिया तो लड़ना पड़ा। अब पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पार्टी के सीनियर विधायक दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने भी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। आपको बता दें कि तीनों विधायक सचिन पायलट के कट्टर समर्थक माने जाते है। चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान करने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं छिड़ गई हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।