रायपुर/भिलाई। दुनिया के पांच इस्पात उत्पादक कंपनियों में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का नाम जुड़ गया है। दुनिया की विश्वसनीय एजेंसी फोर्ब्स की सूची में सेल का नाम शामिल होने से भिलाई इस्पात संयंत्र सहित सेल इकाइयों के कर्मचारियों और अधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। हर तरफ शुभकामनाओं का दौर चल रहा है। सेल ने सोशल मीडिया पर इस सूचना को प्रसारित कर सबको जानकारी दी।

भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनिर्बान दास गुप्ता का कहना है कि फोर्ब्स की सूची में सेल का नाम शामिल होने से हमारा मान-सम्मान बढ़ा है। फोर्ब्स द्वारा जारी की गई दुनिया की 250 कंपनियों में इस साल 17 भारतीय कंपनियों को भी जगह मिली है।

इनमें स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया को स्थान मिला है। दुनिया की पांच इस्पात उत्पादक कंपनियों में सेल ने अपना स्थान बनाया है। निश्चित रूप से दुनिया के बाजार में सेल की पकड़ और मजबूत होगी। विश्वास बढ़ा है। इसे और बढ़ाने के लिए हर स्तर पर भिलाई इस्पात संयंत्र भी अपना योगदान देता रहेगा।

बता दें कि फोर्ब्स ने दुनिया की लार्जेस्ट 2000 पब्लिक कंपनियों की लिस्टिंग की। इनमें से 250 बेस्ट रिगार्डेड बिजनेस रैंक कंपनियों का चयन किया गया। इसके लिए 50 देशों के 15,000 लोगों के बीच सर्वे किया गया। इसमें खासतौर से कंपनी के प्रति विश्वास, सोशल कंडक्ट, प्रोडक्ट की क्षमता और विश्वसनीयता, सर्विस, कार्मिकों के प्रति व्यवहार एवं जिम्मेदारी पर फोकस किया गया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।