मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्येंद्र जैन को नहीं मिली राहत, 14 दिनों के लिए भेजे गए न्यायिक हिरासत में

टीआरपी डेस्क। मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार, 13 जून को उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले 13 दिन तक ED की हिरासत में रह चुके सतेन्द्र जैन को आज स्पेशल जज गीताजंलि गोयल की कोर्ट में पेश किया गया था।

आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान ED ने मंत्री सत्येंद्र जैन पर आरोप लगाया कि वे जानबूझकर कर बीपी की दवा नहीं ले रहे हैं। ताकि खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर जमानत पा सके। हालांकि सतेंद्र जैन के वकील ने इन दलीलों का विरोध किया। अदालत उनकी ज़मानत अर्जी पर कल सुनवाई करेगी।

सतेंद्र जैन के वकील की दलील

दूसरी ओर सतेंद्र जैन की ओर से सीनियर एडवोकेट हरिहरन पेश हुए। उन्होंने कहा कि सतेन्द्र जैन की खराब तबियत कोई बहाना नहीं है। ज़मानत अर्जी में हमने खराब स्वास्थय को एकमात्र आधार नहीं बनाया है। पिछली बार पेशी के दौरान उनकी कोर्ट में ही तबीयत खराब हो गई। सारे सबूत दस्तावेजों के रूप में है (ऐसे में सबूतों से छेड़छाड़ की सम्भावना भी नहीं है)। जिसके बाद कोर्ट ने सतेंद्र जैन को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कल कोर्ट में उनकी ओर से दायर ज़मानत अर्जी पर सुनवाई होगी।

See also  कांग्रेस 13 मार्च को करेगी राजभवन का "मार्च": केन्द्र की "अडानीपरस्त नीति" के विरोध में देश भर में प्रदर्शन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।