राज ठाकरे


औरंगाबाद। महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे औरंगाबाद जिले में 1 मई को रैली करने वाले थे। पुलिस ने पाबंदियां लगाने का फैसला कर औरंगाबाद में धारा 144 लागू कर दी है। नए आदेश के बाद जिले में 9 मई तक पाबंदिया लागू रहेंगी। राज ठाकरे महाराष्ट्र सरकार को मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए 3 मई तक का अल्टीमेटम भी दिया था। उन्होंने कहा था कि ऐसा नहीं होने की स्थिति में लाउडस्पीकर पर ही हनुमान चालीसा चलाई जाएगी।

ठाकरे ने मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित रैली में कहा था, ‘मस्जिदों पर लाउडस्पीकर इतनी तेज आवाज में क्या बजाए जाते हैं? अगर यह नहीं रुका तो मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चलाई जाएगी।

राज्य में लाउडस्पीकर पर जारी विवाद के बीच उन्होंने कहा था कि मुसलमानों को यह समझना चाहिए कि ‘धर्म कानून और देश से ऊपर नहीं है।’ उन्होंने कहा था, ‘हम महाराष्ट्र में दंगे नहीं चाहते। किसी ने भी प्रार्थना करने का विरोध नहीं किया है। हम चाहते हैं कि जो लाउडस्पीकर मस्जिदों और देशभर में गैर कानूनी तरीके से लगाए गए हैं, उन्हें हटाया जाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा था, अगर आप इसे लाउडस्पीकर पर करेंगे, तो हम भी इसके लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करेंगे। मुसलमानों को यह समझना चाहिए कि धर्म कानून से बड़ा नहीं है। 3 मई के बाद मैं देखूंगा कि क्या करना है।

मनसे प्रमुख के ऐलान के बाद सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी के कई नेताओं ने आरोप लगाए थे। शिवेसना सांसद संज राउत ने कहा था कि उनका भाषण भाजपा की तरफ से प्रायोजित था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।