शोपियां (जम्मू-कश्मीर)। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में पिंजोरा इलाके में सुरक्षा बलों ने सोमवार को एनकाउंटर (Encounter With Terrorist) में 4 आतंकियों को मार गिराया। दहशतगर्दों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था।

BREAKING : चुनाव आयोग का अधिकारी निकला कोरोना पॉजिटिव, यहां तेजी से बढ़ रहा संक्रमण

इससे पहले रविवार को शोपियां के ही रेबन गांव में 5 आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। एनकाउंटर में पुलवामा और कुलगाम का हिज्बुल कमांडर फारुक अहमद भट उर्फ नाली भी मारा गया। वह ए++ आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल था।इंटेलीजेंस एजेंसी ने पिछले महीने पाकिस्तान से आतंकी घुसपैठ का अलर्ट किया था। उसके बाद सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में तलाशी अभियान छेड़ रखा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।