Lok Majhe Sangati: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पवार ने बड़ा एलान कर सबको चौका दिया। शरद पवार ने मंगलवार दोपहर एनसीपी अध्यक्ष पद को छोड़ने की घोषणा की है। मुंबई में अपनी आत्मकथा ‘Lok Majhe Sangati’ के विमोचन के दौरान उन्होंने इस्तीफे का एलान किया।

82 वर्षीय शरद पवार ने कहा, ‘मुझे पता है कब रुकना है। मैंने एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं की एक समिति गठित की है, जो अगले अध्यक्ष के बारे में फैसला करेगी।’ शरद पवार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं आपके साथ हूं, लेकिन एनसीपी चीफ के तौर पर नहीं। बता दें कि शरद पवार के साथ उनकी पत्नी प्रतिभा भी मौजूद थीं।

शरद पवार के पार्टी अध्यक्ष पद के इस्तीफा देते ही पार्टी कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ता हैरान रह गए। इस दौरान कार्यकर्ता उनके समर्थन में नारेबाजी करते रहे। कुछ नेता शरद को मनाते नजर आए वहीं कुछ पदाधिकारी तो भावुक भी हो गए। अजीत पवार ने कहा कि शरद पवार एनसीपी की समिति के फैसले का पालन करेंगे।

See also  बड़ी खबरः प्रदेश में लगा लॉकडाउन! कल से सभी स्कूल-कॉलेजों समेत ये संस्थान रहेंगे बंद, इस राज्य की सरकार ने जारी किया आदेश

पार्टी नेता अजीत पवार ने कहा, ‘पवार साहब ने खुद कुछ दिन पहले ही बदलाव की जरूरत की बात कही थी। हमें उनके फैसले को उनकी उम्र और सेहत को भी देखना चाहिए। सबको समय के हिसाब से फैसला लेना है, पवार साहब ने जो फैसला लिया है वो उसे वापस नहीं लेंगे।’ अजीत ने आगे कहा कि पवार साहब शरद पवार हमेशा एनसीपी परिवार के मुखिया रहेंगे। जो भी नया अध्यक्ष होगा, वह पवार साहब के मार्गदर्शन में ही काम करेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।