टीआरपी। Shashi Tharoor announced the Veer Savarkar Award : कांग्रेस के सांसद शशि थरूर का नाम वीर सावरकर अवार्ड में शामिल करने से स्वयं शशि थरूर अचंभित है। इस पर उनका कहना है कि अवार्ड मिलने की जानकारी उन्हें नहीं थी। ऐसी जानकारी उन्हें मीडिया रिपोर्ट से मिली है और उन्होंने किसी भी तरह के पुरस्कार के लिए सहमति नहीं दी है। न ही आयोजकों से किसी तरह की बातचीत हुई है।

बिना अनुमति के नाम घोषित करना गैर-जिम्मेदाराना कदम

शशि थरूर ने कहा है कि आयोजकों ने बिना उनकी अनुमति के नाम घोषित कर गैर-जिम्मेदाराना कदम उठाया है। शशि ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर लिखा कि वे केरल में स्थानीय स्वशासन चुनावों में मतदान के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए इस अवॉर्ड के बारे में जानकर हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि न तो उन्हें कार्यक्रम की जानकारी थी और न ही उन्होंने कभी इसे स्वीकार किया है।

शशि थरूर ने कहा कि जब तक अवॉर्ड की प्रकृति, आयोजक संस्था और कार्यक्रम के अन्य विवरणों पर स्पष्टता नहीं मिलती, वे कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कथित तौर पर थरूर को सम्मानित करने की घोषणा की गई थी।

See also  चीन को कैसे देना है जवाब, टीआरपी के साथ जानें सर्वदलीय बैठक में किसने क्या कहा


यह अवॉर्ड High Range Rural Development Society (HRDS)द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम NDMC कन्वेंशन हॉल में आयोजित होगा, जहां राष्ट्रीय विकास, सामाजिक सुधार और मानवीय सेवा में प्रभावशाली योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि होंगे।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।