नए Income Tax Portal पर शशि थरूर का सवाल,'जब सालों से पुराना अच्छा काम कर रहा था तो 4200 करोड़ खर्च कर नए की क्या जरूरत थी'

नई दिल्ली। सरकार ने आयकर दाताओं की सहूलियत के लिए नया आयकर पोर्टल बनाया है जो 7 जून को लॉन्च तो हो गया लेकिन, तकनीकी खामियों से भरा पड़ा है। इसे लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने पूछा कि जब पुराना पोर्टल वर्षों से सही काम कर रहा था तो 4200 करोड़ खर्च कर नया बनाने की क्या जरूरत थी।

दरअसल लोकसभा सदस्य थरूर की अगुआई वाली कांग्रेस की इकाई ‘अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस’ से जुड़े कुछ चार्टर्ड अकाउंटेंट ने उन्हें सूचित किया कि आयकर पोर्टल में किए गए बदलाव के कारण कई खामियां पैदा हो गई हैं और लॉग-इन होने में भी सामान्य से अधिक समय लगता है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नए पोर्टल के लगभग सभी फीचर्स कहीं न कहीं अटकते हैं जिससे आईटीआर दाखिल करने में, विदेशी प्राप्तियों वाले 15 सीए तथा 15 सीबी फार्म भरने में, अपीलों के लिए आंकड़े तैयार करने में बाधा आती है।

See also  8वीं पास हैं महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले कालीचरण महाराज, जानिए पूरी लाइफ हिस्ट्री

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।