संजय राउत
संजय राउत

टीआरपी डेस्क। शिवसेना ने अपने लोकसभा सांसद अरविंद सावंत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। गौरतलब है कि सावंत पहले पार्टी के प्रवक्ता रह चुके हैं। जब 2019 से पहले बीजेपी और शिवसेना गठबंधन में थे तो वे केंद्रीय कैबिनेट में शिवसेना के अकेले मंत्री थे। इधर, संजय राउत के पहले से पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रहते हुए सावंत की नियुक्ति को राउत के पर काटने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

देशमुख को बताया था ”एक्सीडेंटल होम मिनिस्टर”

शिवसेना ने पार्टी का मुखपत्र ‘सामना’ में अपने प्रवक्ताओं की एक नई सूची प्रकाशित की है। राज्यसभा सदस्य और ‘सामाना’ के कार्यकारी संपादक राउत को पिछले साल सितंबर में पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया था। सावंत को शिवसेना प्रमुख नियुक्त करने का कदम राउत के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के राकांपा नेता अनिल देशमुख को ”एक्सीडेंटल होम मिनिस्टर” बता दिया था।

See also  लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला हुए अस्पताल में भर्ती, कोरोना रिपोर्टे आई पॉजिटिव

इसके बाद महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात ने कहा कि राउत को कोई भी टिप्पणी करने से पहले सावधान रहना चाहिए। राउत को राज्य में सहयोगी कांग्रेस से भी तब आलोचना का सामना करना पड़ा था जब उन्होंने सुझाव दिया कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार को यूपीए अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालना चाहिए। बता दें कि वर्तमान में UPA) की अध्यक्षता कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी कर रही हैं।

संजय राउत के बयानों से पार्टी का शीर्ष नेतृत्व खुश नहीं था

बता दें कि एंटीलिया प्रकरण सामने आने के बाद संजय राउत के बयानों से पार्टी का शीर्ष नेतृत्व खुश नहीं था। गृह मंत्री अनिल देशमुख और मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को लेकर दिए बयान से भी गठबंधन पर असर को लेकर शीर्ष नेतृत्व की चिंता बढ़ गई थी। वहीं शरद पवार को यूपीए का नेतृत्व करने की बात कह कर भी संजय राउत को गठबंधन के अहम दल कांग्रेस का कोपभाजन बनना पड़ा। अब माना जा रहा है कि शिवसेना के शीर्ष नेतृत्व ने अरविंद सावंत को मुख्य प्रवक्ता बनाकर संजय राउत को यह संदेश देने की कोशिश की है को वो अपनी हद में रहें।

See also  सीएम साय ने कहा - मितानिन बहनों के बैंक खाते में 'सांय-सांय' जाएगी प्रोत्साहन राशि

बता दें कि प्रवक्ता चुने गए अरविंद सावंत वही हैं जिनपर महाराष्ट्र की अमरावती सीट से निर्दलीय लोकसभा सांसद नवनीत राणा ने धमकी देने का आरोप लगाया था। सांसद नवनीत राणा ने कहा है कि लोकसभा में सोमवार को सचिन वाझे केस उठाने पर शिवसेना सांसद ने लोकसभा लॉबी में जेल भेजने की धमकी दी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।