शिवसेना की दो टूकः 24 घंटों के अंदर वापस आइए, हम महाअघाड़ी से बाहर निकलने पर विचार करेंगे
शिवसेना की दो टूकः 24 घंटों के अंदर वापस आइए, हम महाअघाड़ी से बाहर निकलने पर विचार करेंगे

टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र में उपजे राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना का एक बड़ा बयान आया है। सांसद संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा है कि अगर बागी विधायक 24 घंटे के अंदर मुंबई लौटते हैं तो शिवसेना महाविकास अघाड़ी से बाहर निकलने के बारे में सोच सकती है।

संजय राउत ने मीडिया के सामने नितिन देशमुख और कैलाश पाटिल को पेश किया। इस दौरान राउत ने एकनाथ शिंदे गुट पर हमला करते हुए कहा, ‘इन लोगों की मुंबई आने की हिम्मत नहीं है। यहां पर आकर उन्हें जो कुछ कहना है वह कहना चाहिए। यहां पर आकर पत्र व्यवहार करना चाहिए। लेकिन यह सभी लोग गुवाहाटी में बैठकर बातें बना रहे हैं।

हिम्मत है तो मुंबई वापस आइए। उद्धव जी के सामने अपनी बात रखें। मुझे पूरा भरोसा है कि आपकी बात सुनी जाएगी। 24 घंटों के अंदर वापस आइए। हम एमवीए से बाहर निकलने विचार करेंगे।’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।