चुनाव जीतने के लिए जानबूझकर ख़राब किया जा रहा है देश का माहौल : शिवसेना

नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र में राज्य गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे पर मचे घमासान के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दे दिया है। इस दौरान संजय राउत ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवसेना नेता संजय राउत ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के रुख का समर्थन किया और कहा कि आरोपों की जांच होनी चाहिए। अगर राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख (शरद पवार) ने तय किया है कि अनिल देशमुख के ऊपर जो आरोप लगे हैं, उनमें तथ्य नहीं है और उनकी जांच होनी चाहिए तो इसमें गलत क्या है? आरोप सभी नेताओं के ऊपर लगते रहे हैं। सबका इस्तीफा लेकर बैठे तो सरकार चलाना मुश्किल हो जाएगा।

इस दौरान शिवसेना नेता संजय राउत ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने का प्रयास कर रहा हैं, तो मैं उन्हें चेतावनी दे रहा हूं- आप स्वयं उस आग में जल जाएंगे।

See also  महाराष्ट्र में महिला यात्रियों को बस किराया में 50 प्रतिशत की छूट 

परमबीर सिंह की चिट्ठी एक सोची समझी साजिश

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि हमें लगता है कि परमबीर सिंह की चिट्ठी एक सोची समझी साजिश का हिस्सा है। परमबीर सिंह की दिल्ली में किस-किस से मुलाकात हुई थी उसकी हमें जानकारी है। जांच के माध्यम से सच्चाई सामने आएगी।

उच्च अधिकारियों के माध्यम से चिट्ठी की जांच होगी। एक चिट्ठी के आधार पर गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग हो रही है। इस्तीफा देने का सवाल नहीं होता है। पार्टी ने निर्णय लिया है कि जांच होने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

परमबीर सिंह ने लगाया ये आरोप

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी भेजी है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सचिन वाजे को मुंबई में हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली का टारगेट दिया था। इसके बाद से ही राज्य में बवाल बढ़ा हुआ है और महाराष्ट्र की सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

See also  Ajit Pawar Plane Crash: यह एक हादसा, इसमें कोई राजनीति नहीं; प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत पर शरद पवार ने दी पहली प्रतिक्रिया, सुबह 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।