मध्यप्रदेश में खरगौन हिंसा के बाद से सीएम शिवराज की ओर से सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ लगातार  बुलडोजर चला कर कार्यवाही की जा रही है। मध्य प्रदेश

मंदसौर। मध्यप्रदेश में खरगौन हिंसा के बाद से सीएम शिवराज की ओर से सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ लगातार  बुलडोजर चला कर कार्यवाही की जा रही है। मध्य प्रदेश में अब गौवंश तस्कर प्रशासन के निशाने पर आ गए हैं। गौ तस्करी करने वाले तीन आरोपियों के मकान पर आज मंदसौर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया है। इनमे बीते दिनों उज्जैन में जले 13 गौवंशों के मामले के आरोपी रहे मुख्तियार के घर को भी जमींदोज कर दिया गया है। जबकि दो अन्य तस्करों के अवैध निर्माण भी नेस्तनाबूत किए गए हैं।

मुख्तियार के अलावा प्रशासन ने गौ तस्करी के आदतन अपराधी अकबर सोड़ा और साबिर गेडा का शासकीय भूमि पर बना अवैध मकान गिराया है। पुलिस ने बताया की इन दोनों आरोपियों पर गौ तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। साथ ही इन दोनों पर धार पुलिस अधीक्षक द्वारा 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की पूरी कार्रवाई के दौरान किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए मुल्तानपुरा गांव में एसडीएम और तहसीलदार सहित भारी पुलिस बल तैनात था।

गौ तस्करी का गढ़ है संवेदनशील ग्राम मुल्तानपुरा

बताया जाता है की मंदसौर से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम मुल्तानपुरा गौ तस्करी का गढ़ है। यहां से आए दिन गौवंश तस्करी हुआ करती है। गांव में रहने वाले कई अपराधी तस्करी के मामले में प्रदेश के विभिन्न थानों में पकड़ाए भी हैं। इलाका बेहद संवेदनशील होने के चलते ही अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई के दौरान यहां करीब 100 पुलिसकर्मियों के साथ प्रशासन के 50 अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।