नेशनल डेस्क। जियो सिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार के संभावित मर्जर की खबरों के बीच एक दिलचस्प मामला सामने आया है। एक शख्स ने JioHotstar.com डोमेन खरीदकर रिलायंस इंडस्ट्रीज को एक खास ऑफर दिया है। इस शख्स ने रिलायंस के नाम चिट्ठी लिखी है। उसने JioHotstar.com डोमेन को पहले ही खरीदने का दावा किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिकारियों के लिए लिखे लेटर में उसने इस डोमेन के बदले एक अनोखी शर्त भी रखी है।

शख्स ने ये रखी शर्त?

डोमेन खरीदने वाले शख्स ने अपनी चिट्ठी में रिलायंस से आग्रह किया है कि अगर कंपनी उसकी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आगे की पढ़ाई को फंड करती है, तो वह JioHotstar.com डोमेन सौंप देगा। उसने कहा कि इस डोमेन को खरीदने की वजह यह है कि अगर जियो और डिज्नी+ हॉटस्टार का मर्जर होता है, तो इसका नाम JioHotstar हो सकता है और इस डोमेन से उसे अपने पढ़ाई का सपना पूरा करने में मदद मिलेगी।

See also  सोनिया गांधी की अध्यक्षता में UCC पर आज शाम होगी कांग्रेस की बड़ी बैठक

Hotstar के अधिग्रहण की सूचना फिट बैठी

डोमेन बुक करने वाले ने अपने डिमांड लेटर को https://jiohotstar.com वेबसाइट पर पोस्ट किया है, जिसमें उसने खुद को एक ड्रीमर बताया है। उसने बताया कि 2023 की शुरुआत में उसे सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी मिली थी कि IPL के स्ट्रीमिंग राइट्स गंवाने के बाद डिज्नी+ हॉटस्टार के यूजर्स गिर रहे हैं और ऐसे में जियो इस प्लेटफॉर्म का अधिग्रहण कर सकता है। उसने इसी संभावना को देखते हुए JioHotstar.com डोमेन को खरीद लिया।

Jio और Disney+ Hotstar मर्जर

फरवरी 2024 में Viacom 18 (रिलायंस) और Walt Disney के Star India के मर्जर की घोषणा हुई थी। यह मर्जर नवंबर 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद भारत में सबसे बड़ी मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी बनने की संभावना है, जिसकी वैल्यू करीब 8.5 अरब डॉलर आंकी जा रही है। हालांकि, मर्जर के बाद जियो सिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार के कंटेंट को कैसे एक साथ लाया जाएगा, इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

See also  हसदेव अरण्य : राजस्थान की आड़ में अडानी को कोयला देने की हो रही साजिश.. हसदेव के जंगल और आदिवासियों को ना उजाड़ने की छत्तीसगढ़ सरकार से अपील...