बंगाल में कांग्रेस को झटका, प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी TMC में हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली/कोलकाता। पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत प्रणब मुखर्जी के बेटे तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आज शाम चार बजे अभिजीत मुखर्जी टीएमसी में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि पिछले महीने अभिजीत मुखर्जी, कोलकाता में अभिषेक बनर्जी से भी मिले थे।

हालांकि इन अटकलों पर अभिजीत बनर्जी पहले ही विराम लगा चुके हैं और स्पष्ट तौर पर कह चुके हैं कि वो कांग्रेस में ही रहेंगे। बीते शुक्रवार को अभिजीत बनर्जी ने ट्वीट किया था कि मैंने इस बारे में किसी को नहीं बताया है लेकिन, बाद में इसे डिलीट कर दिया।

उसके बाद अभिजीत बनर्जी का बयान आया कि वो कांग्रेस में ही रहेंगे और उनका टीएमसी या किसी दूसरी पार्टी में शामिल होनी की खबरें गलत हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पिछले हफ्ते अभिजीत मुखर्जी टीएमसी के कुछ नेताओं से मिले थे। ऐसी अटकलें हैं कि टीएमसी अभिजीत मुखर्जी को जंगीपुर विधानसभा सीट की पेशकश करेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।