Ramesh Bidhuri: लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान पर बवाल मच गया है। विपक्ष ने इस बयान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। साथ ही लोकसभा स्पीकर से रमेश पर कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि दरअसल, रमेश बिधूड़ी संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर बोल पर थे। तभी बसपा सांसद दानिश अली को कोई टिप्पणी की। इस पर रमेश नाराज हो गए। उन्होंने दानिश अली के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया।

लोकसभा में भाषण देते वक्त मर्यादा भूले बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी, जेपी नड्डा ने जारी किया कारण बताओ नोटिस जारी किया है। रमेश बिधूड़ी से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बात की। उन्होंने नाराजगी जताई है। साथ ही सांसद को चेतावनी दी है कि भाषा की मर्यादा का ध्यान रखें।

सदस्यता रद्द की जानी चाहिए

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली को जो कहा है वह अत्यंत निंजनीय है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने माफी मांगी है, जो अपर्याप्त है। ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।