टीआरपी डेस्क। राजस्थान के जयपुर में योजना भवन के एक सरकारी अलमारी से करोड़ों कैश और 1 किलो सोना बरामद हुआ है। इस खबर ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, योजना भवन के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में बेसमेंट में रखी अलमारी से 2 करोड़ 31 लाख 49 हजार 500 रुपए नकदी बरामद हुए हैं। इसके अलावा एक बैग से 1 किलो सोना की बिस्किट भी जब्त किए गए हैं।

इस खुलासे के बाद से सनसनी फैल गई है। मामले की गंभीरता से लेते हुए जयपुर कार्रवाई कर रही है। इस बीच मुख्य सचिव उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा, एडीजी दिनेश एमएन, जयपुर पुलिस कमिश्नर आनन्द श्रीवास्तव समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने देर रात 11:00 सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मामले में विभाग से जुड़े 8 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुरानी फाइलें निकालने के दौरान हुआ खुलासा

पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया “ये बात तब बाहर आई जब सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की पुरानी फाइलों को ऑनलाइन डालने का काम किया जा रहा था। इसलिए सभी पुरानी फाइलों को अलमारी से बाहर निकाला जा रहा था। इस दौरान बेसमेंट में रखी दो अलमारी को खोला गया। एक अलमारी से तो फाइलें निकलीं लेकिन दूसरे अलमारी से पैसों का खजाना निकला।

See also  करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या : लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे ने दी धमकी- चौखट पर अपनी अर्थी तैयार रखें दुश्मन…

उन्होंने कहा, “दूसरे अलमारी में रखे एक बैग से 2 करोड़ 31 लाख ज्यादा की नकदी मिली है। इसमें 2-2 हजार और 500-500 के नोट मिले हैं। इसके अलावा एक बैग के अंदर 1 किलो से ज्यादा गोल्ड मिला है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।