सैनिक का होगा कोर्ट मार्शल, चंद पैसों के लिए पाकिस्तान को दी थी खुफिया जानकारी

टीआरपी डेस्क। भारतीय सेना अपने एक सैनिक के खिलाफ कोर्ट-मार्शल कार्रवाई शुरू करने जा रही है। दरअसल, कथित तौर पर सैनिक ने नई दिल्ली के पाकिस्तानी दुतावास में रह रहे एक आईएसआई एजेंट को उत्तरी सीमाओं समेत सभी सैन्य गतिविधियों की गुप्त सूचनाएं देने का आरोप है।

आरोपी सिग्नलमैन (धोबी) अलीम खान चीनी सीमा के करीब एक फॉरमेशन में फिल्ड पर तैनात था और वहीं से यह नई दिल्ली के पाकिस्तानी दुतावास में गुप्त सूचनाएं भेजता था। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, इस सैनिक के खिलाफ अगले दो-चार दिनों में कोर्ट-मार्शल की कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें, आबिद हुसैन इस्लामिक गणराज्य के उच्चायोग में कार्यरत है। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसी को पहले ही शक हो गया था, जो जांच के दौरान साफ हो गया। बताया जा रहा है कि इस सैनिक को पाकिस्तानी दुतावास की ओर से सूचना देने के लिए 15000 रुपये दिए गए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।