कोरोना से भारत में मिली कुछ राहत, पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 2.51 लाख केस, 627 लोगों ने गंवाई जान

टीआरपी डेस्क। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2.51 लाख केस सामने आए हैं। हालांकि, गुरुवार की तुलना में नए केसों में कुछ कमी जरूर देखी गई है। यह आंकड़ा गुरुवार को सामने आए नए मामलों के मुकाबले 12 प्रतिशत कम है।

इस दौरान 627 लोगों ने महामारी से अपनी जान गंवाई। अच्छी बात यह रही कि देश में पिछले 24 घंटे में 3,47,443 लोग ठीक हुए।

गुरुवार की तुलना में भारत में कोरोना के करीब 35000 कम केस सामने आए। गुरुवार को कोरोना के 2.86 लाख केस मिले थे। वहीं, 573 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।