सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी, सांस संबंधी समस्या के चलते सर गंगाराम में हुई थीं भर्ती

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से डिस्चार्ड कर दिया गया है। सर गंगाराम अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन डॉक्टर अजय स्वरूप ने इसकी पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी को बीते बुधवार को वायरल संक्रमण के चलते सांस संबंधी समस्या होने पर सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है, जहां डॉ. अरूप बसु की टीम देखरेख कर रही थी। इससे पहले सोनिया गांधी को कोरोना संक्रमण के बाद की समस्याओं के चलते 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि सोनिया गांधी को आखिरी बार 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस पर सार्वजनिक रूप से देखा गया था।

jagran

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  इधर भूकंप से हिली धरती, उधर कंबल लेकर दौड़े उमर अब्दुल्ला, राहुल गांधी बोले-हिल रहा है कमरा...

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।