TRP डेस्क : पंजाब में रूझान आने शुरू हो गए हैं। जानकारी के अनुसार मोगा से कांग्रेस उम्मीदवार, फिल्म स्टार सोनू सूद की बहन मालविका सूद पीछे चल रही हैं। मोगा विधानसभा सीट में अब तक 15 चुनाव हुए हैं और इनमें से 10 बार इस सीट पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा हुआ है। 2017 में हरजोत सिंह कमल ने चुनाव जीता था। मालविका सूद के सामने बीजेपी की मौजूदा विधायक हरजोत कमल लड़ रही हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी की डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा और अकाली दल से बरजिंदर सिंह बरार मोगा में मैदान पर हैं। मोगा सीट पर भी मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार है। अब तक आप उम्मीदवार अमनदीप कौर अरोरा 6788 वोटों के साथ पहले नंबर पर, अकाली उम्मीदवार बरजिंदर सिंह मखन बरार 4775 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर और कांग्रेस की मालविका सूद 4490 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

See also  Election Update : दोपहर 02.30 बजे तस्वीरें होने लगी साफ, यूपी में योगी "उपयोगी" पंजाब में मान का "सम्मान", प्रदेशवार यह है स्थिति