कानपुर में तेज रफ्तार ई-बस ने ली 6 लोगों की जान, राष्ट्रपति-PM मोदी ने जताया शोक

टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे (Kanpur Bus Accident) में 6 लोगों की जान चली गई। रविवार की रात शहर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के टाटमिल चौराहे के पास एक तेज रफ्तार बस ने कई लोगों को कुचल दिया। इस घटना में 6 लोगों की मौत हुई।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने घटना पर शोक प्रकट किया। वहीं पुलिस ने हादसा करने वाले बस ड्राइवर को 11 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कानपुर के बाबूपुरवा इलाके में हुए सड़क हादसे के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इसके साथ ही मैं इस दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

तेज रफ्तार बेकाबू इलेक्ट्रिक बस ने सड़क से गुजर रहे कई राहगीरों को रौंद डाला। अंत मे बेकाबू हुई ई-बस ट्रैफिक बूथ तोड़ते हुए ट्रक से जा टकराई। हादसे में 6 लोगों की मौत होने और कई के घायल होने की खबर है। लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। यह घटना घण्टाघर से टाटमील चौराहे के बीच की है।

See also  Lucknow Coaching Center Fire Tragedy: थंब इम्प्रेशन लॉक, ऑटोमैटिक गेट बंद होने से फंसे छात्र, लखनऊ अग्निकांड मामले में बड़ा खुलासा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया दु:ख

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, “कानपुर में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुःख हुआ है। इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कू पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। परमपिता दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं।’

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कू पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना से बहुत दुख हुआ है। व्यथित करने वाले इस हादसे में जान गंवाने लोगों के परिजनों और मित्रों के प्रति मैं गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।’

See also  टीआरपी सबसे पहले: मोदी कैबिनेट विस्तार की अटकलें , ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित छत्तीसगढ़ से नेताम, सरोज पांडेय, संतोष पांडेय और अरुण साव को मिल सकता है मौका

प्रियंका गांधी ने जताई संवेदना

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने घटना पर दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, “कानपुर से सड़क हादसे का बहुत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।