Delhi Election Result 2025

टीआरपी डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) में हलचल तेज हो गई है। पार्टी ने सभी 70 उम्मीदवारों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जारी है।

विधायकों की खरीद-फरोख्त पर मंथन

बैठक में नतीजों के दिन की तैयारियों के अलावा, संभावित विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर भी चर्चा की जा रही है। AAP के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है, लेकिन भाजपा माहौल खराब करने के लिए फर्जी एग्जिट पोल के जरिए उनके उम्मीदवारों को तोड़ने की साजिश रच रही है।

केजरीवाल ने उम्मीदवारों को दिया ये संदेश

केजरीवाल ने अपने संभावित विधायकों को आश्वस्त किया कि AAP की सरकार बनने जा रही है। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिया कि अगर किसी विपक्षी दल के नेता द्वारा संपर्क किया जाता है, तो उसकी रिकॉर्डिंग जरूर करें।

दिल्ली चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ था और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। हालांकि, अधिकतर एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त मिलती दिखाई जा रही है, लेकिन असली फैसला नतीजों के दिन ही होगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।