नेशनल डेस्क। उत्तरप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव किया गया। स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव से कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए।

मिली जानकारी के अनुसार सपा नेता मौर्य के काफ़िओले पर हुए इस हमले का आरोप भाजपा समर्थकों पर लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि उनके पिता पर बीजेपी के लोगों ने हमला करवाया है। बता दें सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थक पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने जा रहे थे। घटना के बाद सपाइयों में आक्रोश है। यह पूरा मामला कुशीनगर का है।

बता दें यूपी के कुशीनगर में सपा नेता के काफिले पर हुए पथराव में करीब एक दर्जनभर गाड़ियों के शीशे फूट गए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।