टीआरपी डेस्क। हरियाणा के नूंह में आज विश्व हिंदू परिषद और मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की ओर से निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा के दौरान जमकर बवाल हो गया। कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया साथ ही पुलिस पर भी पथराव किया गया।

इस घटना में दो व्यक्ति की गोली लगने से मौत की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। नूंह जिला प्रशासन ने बाहर से अन्य जिलों से फोर्स बुलाया है, साथ ही इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। पूरे जिले में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। जिले की सीमाएं भी सील कर दी गई हैं।

बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली गई थी। जिसमें विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवान शिव का जलाभिषेक करने नल हड शिव मंदिर मेवात में गए हुए थे।

See also  कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा पीएम जनमन के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।