NEET-UG Result Released - तमिलनाडु के प्रभंजन, आंध्र के बोरा वरुण ​​​​​​​NEET-UG टॉपर, दोनों का 99.99 प्रतिशत

NEET Paper Leak Case: देश में नीट पेपर लीक मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच झारखंड से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। झारखंड के देवघर से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अब पूछताछ की जाएगी।

NEET-UG Result Released - तमिलनाडु के प्रभंजन, आंध्र के बोरा वरुण ​​​​​​​NEET-UG टॉपर, दोनों का 99.99 प्रतिशत

इसके अलावा नीट पेपर लीक मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों की माने तो हजारीबाग के एक सेंटर से सबसे पहले पेपर लीक हुआ था। दरअसल, पटना में जो जली हुई प्रश्न पत्र की बुकलेट मिली है। उसके आधार पर पता चला है कि हजारीबाग के सेंटर से पेपर लीक हुआ था।

वहीं नीट पेपर लीक के आरोपी सिकंदर यादवेंद्र ने अपने कबूलनामे में बड़ा खुलासा किया है। उसने 30-32 लाख रुपए में अमित आनंद और नीतीश कुमार से पेपर खरीदा था। जिसके बाद उसने समस्तीपुर के अनुराग यादव, दानापुर पटना के आयुष कुमार, गया के शिवनंदन कुमार और रांची के अभिषेक कुमार को पेपर 40-40 लाख रुपए में बेचा था। पटना के रामकृष्णा नगर में परीक्षा से एक रात पहले यानी 4 मई को पेपर इन चारों अभियर्थियों को रातभर रटवाया गया था।

See also  Rahul Gandhi Protest: पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका गांधी

वहीं नीट पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया उर्फ लूटन की तलाश में अभी भी पुलिस जुटी हुई है। संजीव मुखिया का बेटा शिव कुमार पहले से ही बीपीएससी पेपर लीक मामले में बंद में है। नीट पेपर लीक मामले में अब तक बिहार में 13 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।