मुंबई। भारतीय संगीत जगत की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ होने के कारण उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 12 अप्रैल को उनका निधन हो गया। उनके जाने से देशभर में शोक की लहर है और इसे संगीत के एक स्वर्णिम युग का अंत माना जा रहा है।

पिता के निधन के बाद 9 साल की उम्र में संभाली जिम्मेदारी आशा भोसले का जन्म 1933 में महाराष्ट्र के सांगली में मशहूर गायक दीनानाथ मंगेशकर के घर हुआ था। जब वे मात्र 9 वर्ष की थीं, तब उनके पिता का देहांत हो गया। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके और बड़ी बहन लता मंगेशकर के कंधों पर आ गई। यहीं से उनके जीवन के संघर्ष की शुरुआत हुई और उन्होंने छोटी उम्र में ही गायन को अपना करियर बनाया।

See also  2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी : BJP

निजी जीवन में झेले कई उतार-चढ़ाव आशा जी का व्यक्तिगत जीवन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। 16 साल की उम्र में उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर गणपतराव भोसले से विवाह किया था। हालांकि, यह रिश्ता सुखद नहीं रहा और घरेलू हिंसा के कारण उन्हें गर्भवती अवस्था में ही बच्चों को लेकर मायके लौटना पड़ा। इसके बाद उन्होंने अकेले ही बच्चों की परवरिश करने का साहसिक फैसला लिया। उनके जीवन में दुखों का सिलसिला यहीं नहीं थमा, उन्हें अपनी बेटी वर्षा की आत्महत्या और बड़े बेटे हेमंत की कैंसर से हुई मृत्यु का गहरा सदमा भी सहना पड़ा।

संगीत के क्षेत्र में अद्वितीय मुकाम अपने निजी दुखों को पीछे छोड़ते हुए आशा भोसले ने संगीत की दुनिया में नए कीर्तिमान स्थापित किए। उन्होंने कई भाषाओं में हजारों गीतों को अपनी जादुई आवाज दी। पहली शादी टूटने के लगभग दो दशक बाद उन्होंने संगीतकार आर.डी. बर्मन से विवाह किया। इस जोड़ी ने फिल्म जगत को कई यादगार और सदाबहार नगमे दिए। आर.डी. बर्मन के निधन के बाद भी उन्होंने संगीत के प्रति अपना समर्पण जारी रखा।

See also  TRP विशेषः दुनिया के ऐसे सबसे खतरनाक वायरस, जिन्होंने कोरोना से पहले मचाई थी जमकर तबाही, जानिए इनके बारे में...

अंतिम समय तक रहीं सक्रिय आशा भोसले अपनी उम्र के इस पड़ाव पर भी काफी ऊर्जावान थीं और रियलिटी शो में जज के रूप में नजर आती थीं। अपनी आवाज से कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करने वाली इस महान कलाकार का सफर अब थम गया है। उनके निधन पर फिल्म जगत और राजनीति से जुड़ी हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे भारतीय संगीत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। उनका छोटा बेटा आनंद वर्तमान में उनके कार्यों और व्यवसाय को देख रहे हैं।