केंद्र सरकार ने देश के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम (Telegram) पर अस्थायी रूप से पूरी तरह रोक लगा दी है। यह फैसला आगामी नीट परीक्षा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

लीक की आशंका पर सरकार का कड़ा रुख

दरअसल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने एक कड़ा निर्देश जारी करते हुए भारत में टेलीग्राम की सेवाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश दिया है। यह पाबंदी 22 जून 2026 तक लागू रहेगी। मैदानी सूत्रों ने बताया कि 21 जून को होने वाली NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है, ताकि सोशल मीडिया के जरिए किसी भी तरह की गड़बड़ी या पेपर लीक की अफवाहों को रोका जा सके। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने केंद्र सरकार के इस सख्त फैसले का खुलकर स्वागत किया है।

इन मुख्य बातों का रखें खास ध्यान:

कब तक रहेगा बैन: टेलीग्राम सेवाएं 22 जून 2026 तक अस्थायी रूप से पूरी तरह बंद रहेंगी।

  • क्यों लिया गया फैसला: 21 जून को होने वाली NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है।
  • अफवाहों पर लगेगी रोक: पिछले कुछ समय से टेलीग्राम पर पेपर लीक और फर्जी स्टडी मटेरियल ग्रुप्स की शिकायतें मिल रही थीं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।