टीआरपी डेस्क। दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई रिकॉर्ड बारिश को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी सरकारी अधिकारियों की रविवार की छुट्टी रद्द कर दी है। इसी के साथ ही सभी अफसरों को शहर भर में गंभीर जलजमाव की समस्या का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। सीएम केजरीवाल ने मूसलाधार बारिश के बाद ट्वीट कर यह घोषणा की है।

क्या है निर्देश में

दिल्ली में कल से 126 एमएम बारिश हुई। मानसून सीजन की टोटल बारिश का 15 % मात्र 12 घंटे में पानी बरसा है।लोग जल भराव से परेशान हुए। आज सभी मंत्री और मेयर समस्या वाले एरिया का इंस्पेक्शन करेंगे। सभी विभागों के अधिकारियों को संडे की छुट्टी कैंसिल कर के ग्राउंड पर उतरने के निर्देश दिए हैं।

1982 के बाद जुलाई में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में रविवार सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटे की अवधि में अभूतपूर्व 153 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी हवा व पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव के कारण दिल्ली में मूसलधार वर्षा हुई है, जिससे निवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

See also  मानो ना मानो: ये है दुनिया का भुतिया मोबाइल नंबर 0888888888 , जिसने भी यूज किया उसकी आ गई मौत

खतरे के निशान के ऊपर आ जाएगी यमुना- आतिशी

दिल्ली की लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी के अनुसार कल दिल्ली में 12 घंटे में 126 मिलीमीटर और 24 घंटे में 150 मिलीमीटर बारिश हुई। इस पूरे मौसम में जितनी बारिश होती है उसका 20% पिछले 24 घंटे में हुई है। बारिश रुकने के बाद ही हमारे पपिंग स्टेशन शुरू हो चुके थे… आज हथिनी कुंड बैराज से 45,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसकी वजह से 11 जुलाई को यमुना का स्तर खतरे के निशान के ऊपर आ जाएगी। हमारे अधिकारी इस पर नजर रखे हुए हैं। मैं कल सोमवार सुबह वहां का दौरा करुंगी।

शहर में बरसात के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई इलाकों में पार्क, अंडरपास, बाजार और यहां तक कि अस्पताल परिसर भी जलमग्न हो गए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  ED Summons Farooq Abdullah: फारूक अब्दुल्ला को ED ने भेजा समन, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आज होना होगा पेश

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।