नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है और सभी दल अपने-अपने तरीकों से चुनाव प्रचार के अभियान में लगे हुए हैं। इसी क्रम में आज विपक्षी दलों के I.N.D.I.A गठबंधन द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया है जिसमें विपक्षी दलों के कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। विपक्षी गठबंधन ने इस रैली को ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ नाम दिया है। इस रैली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी शामिल होंगी।
सभी भ्रष्टाचारी एक साथ आ रहे हैं: भाजपा
विपक्ष की महारैली से पहले भाजपा लगातार विपक्षी नेताओं पर निशाना साध रही है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहाअगर कोर्ट आपको राहत नहीं दे रहा है, तो क्या इसका मतलब यह है कि कोर्ट आपके खिलाफ है? यह लोकतंत्र बचाना नहीं है। वे अपने-अपने भ्रष्टाचार बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए सभी भ्रष्टाचारी एक साथ आ रहे हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रही जांच के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।
पूरा देश लोकतंत्र के पक्ष में खड़ा है: सुप्रिया श्रीनेत
रामलीला मैदान में आईएनडी ब्लॉक की रैली पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा,”लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। पूरा देश लोकतंत्र के पक्ष में खड़ा है और हम यहां यही संदेश देने आए हैं। इस महारैली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी पत्नी सुनीता केजरीवाल अपनी राजनीतिक पारी आज शुरू कर सकती हैं। 2011 में आयोजित हुए अन्ना आंदोलन से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इसी मैदान से अपनी पहचान बनाई थी।
रामलीला मैदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई
लोकसभा चुनाव को लेकर आज आइएनडीआइए गठबंधन की रामलीला मैदान में रैली है। विपक्षी दलों के गठबंधन आइएनडीआइए की तरफ से आयोजित इस रैली में विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल होंगे। इसे लेकर रामलीला मैदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
ट्रैफिक पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, बाराखंभा रोड से गुरुनानक चौक तक रणजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड से गोलचक्कर कमला मार्केट तक विवेकानंद मार्ग, हमदर्द चौक, दिल्ली गेट से गुरुनानक चौक तक जेएलएन मार्ग पर यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधित भी किया जा सकता है।

See also  Stock Market: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन भारी गिरावट, सेंसेक्स 337 अंक टूटा