Arvind kejriwal

नई दिल्ली। Delhi Excise Policy Scam Case में आरोपी बनाए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में दो आवेदन दायर कर अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के हक में कुछ अनुमति मांगी है।

गौरतलब है कि आज केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही थी, उसी दौरान केजरीवाल ने अपनी तरफ से दो आवेदन दाखिल किए।

इन आवेदनों पर ईडी ने जवाब देने के लिए कुछ समय भी मांगा लेकिन अदालत ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि केजरीवाल न्यायिक हिरासत में है, एजेंसी की हिरासत में नहीं है। ऐसे में इन आवेदनों पर एजेंसी को जवाब देने की जरूरत नहीं है।

क्या हैं केजरीवाल के दो आवेदन

  • सुनीता केजरीवाल को अनुमति दी जाए कि वह केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के समय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहें।
  • मेडिकल बोर्ड जब भी बैठे हमें अपने इनपुट देने की अनुमति जाए।
  • 19 जून को होगी नियमित जमानत पर सुनवाई

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर‌ से दायर नियमित जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 19 जून को होगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।