सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय को शीघ्र ही राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड’ से जोड़ा जाएगा। न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने यह जानकारी दी। एनजेडीजी लंबित मामलों तथा तालुका से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अदालतों द्वारा मामलों के निपटारे की दर से संबंधित आंकड़ों का संग्रह करता है। वर्तमान में इस पोर्टल पर केवल उच्च न्यायालय तक के आंकड़े ही दर्शाये गए हैं।

न्यायाधीश चंद्रचूड़ और न्यायाधीश सूर्यकांत की एक पीठ एक मामले की सुनवाई कर रही थी, जिसमें उसने सरकार की राजस्व अभियोग प्रक्रिया को सूचना प्रौद्योगिकी आधारित समाधान के जरिये सुगम बनाने का आदेश दिया था।

न्यायाधीश चंद्रचूड़ उच्चतम न्यायालय की ई-समिति के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय न्यायिक डेटा ग्रिड के लिए हमें पहले ही एक मॉड्यूल मिल चुका है। यह डेटा ग्रिड तैयार है और मैंने सप्ताहांत में उसका अवलोकन किया। शीघ्र ही हमारे पास राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड का लिंक होगा ताकि उच्चतम न्यायालय भी राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड पर उपलब्ध हो सके। केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल बलबीर सिंह द्वारा दाखिल स्थिति रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद शीर्ष अदालत ने कहा कि आंकड़ों में सामने आया है कि अपील दायर करने में अब भी देरी हो रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।