सुशील चंद्रा बने 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त, सुनील अरोड़ा का लिया स्थान, आज से संभालेंगे पदभार
सुशील चंद्रा बने 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त, सुनील अरोड़ा का लिया स्थान, आज से संभालेंगे पदभार

नई दिल्ली। देश के 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा बन गए हैं। आज वह पदभार संभालेंगे। बता दें सुशील चंद्रा को सुनील अरोड़ा के स्थान पर मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया है। बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

बता दें कि निर्वाचन आयोग में सबसे वरिष्ठ आयुक्त को मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाए जाने की परंपरा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोमवार को सरकार ने चुनाव आयोग के शीर्ष पद के लिए सुशील चंद्रा के नाम को हरी झंडी दे दी थी। साथ ही आपको बता दें सुशील चंद्रा को संसदीय चुनाव से पहले 14 फरवरी साल 2019 को चुनाव आयुक्त बनाया गया था।

क्योंकि, वर्तमान समय में सुशील चंद्रा 13 अप्रैल यानी आज नया पदभार ग्रहण करेंगे और मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर 14 मई साल 2022 तक रहेंगे। सुशील चंद्रा चुनाव आयोग में आने से पहले वह केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन थे।

See also  Lohri 2021: नई फसल के आगमन की खुशी का वार हैं लोहड़ी का त्योहार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर