कांग्रेस से इस्तीफा देते ही TMC में शामिल हुई सुष्मिता देव, अब असम में बनेंगी तृणमूल का चेहरा
कांग्रेस से इस्तीफा देते ही TMC में शामिल हुई सुष्मिता देव, अब असम में बनेंगी तृणमूल का चेहरा

नेशनल डेस्क। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूर्व सांसद सुष्मिता देवी ने पार्टी को झटका देते हुए प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद आज ही तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई। इस मौके पर टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक वे असम में पार्टी का चेहरा होंगी। बता दें सुष्मिता देवी आज ही कैमेक स्ट्रीट में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ कोलकाता में बैठक कीं। वह राज्य सचिवालय नबान्न पहुंचीं और सीएम ममता बनर्जी के साथ मुलाकात कीं। इसके साथ ही वह अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर….