UP Election Result: यूपी इलेक्शन के रुझान आने शुरू हो गया है। शुरुआती रुझानो में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है और भाजपा प्रचंड बहुमत से लगातार आगे बढ़ रही है। उत्तरप्रदेश में भाजपा से सपा (समाजवादी पार्टी) में आए स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह पीछे चल रहे है।

बता दें उत्तरप्रदेश में एक बार फिर योगी की लहर बढती नजर आ रही है। इसके साथ ही अबतक के रुझानों के अनुसार, लखनऊ की 9 सीटों में से 6 पर बीजेपी आगे है। लखनऊ कैंट से BJP प्रत्याशी (ब्रजेश पाठक) 1,343 वोट से आगे चल रहे है, लखनऊ मध्य से BJP प्रत्याशी (रजनीश गुप्ता) 2,094 वोट से आगे है।

  • लखनऊ कैंट से BJP प्रत्याशी ब्रजेश पाठक 1343 वोटो से आगे
  • लखनऊ मध्य से BJP प्रत्याशी रजनीश गुप्ता 2094 वोट से आगे
  • लखनऊ पश्चिम से BJP प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव 875 वोट से आगे
  • बख्शी का तालाब से BJP प्रत्याशी योगेश शुक्ला 709 वोट से आगे
  • लखनऊ पूर्वी से BJP प्रत्याशी आशुतोष टंडन 2058 वोटो से आगे
  • मलिहाबाद से BJP प्रत्याशी जय देवी 1295 वोटों से आगे
  • मोहनलाल गंज से सपा प्रत्याशी सुशीला सरोज 671 वोटो से आगे
  • लखनऊ उत्तरी से सपा प्रत्याशी पूजा शुक्ला 2205 वोटों से आगे
  • सरोजिनी नगर से सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा 1106 वोटों से आगे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।