टीआरपी डेस्क। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कुड्डालोर जिले की पटाखा फैक्ट्री (Firecracker factory) में धमाके की खबर है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। चार लोग जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। यह फैक्ट्री कट्टुमन्नारकोइल शहर में है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से यहां की दूरी 190 किमी है। फिलहाल हादसे की वजह सामने नहीं आई है।

3 कि.मी. दूर तक सुनाई दिया धमाका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाका इतना तेज था कि पूरी की पूरी बिल्डिंग ही गिर गई। मौके पर पुलिस और फायर फाइटर्स पहुंचकर घायलों को निकाल रहे हैं। पुलिस ने घटना के कारण की जांच शुरू कर दी है। खबर है कि बिल्डिंग के मालिक की भी मौत हो गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  तमिलनाडु में मुफ्त साड़ी बांटने के दौरान मची भगदड़ में चार महिलाओं की मौत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।