संगारेड्डी। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पाशा मेलाराम औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह सीगाची केमिकल्स फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। फैक्ट्री के रिएक्टर में धमाका हुआ और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी फैक्ट्री को घेर लिया। हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई, वहीं कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

चश्मदीदों के अनुसार, विस्फोट इतना जोरदार था कि धमाके के कारण कई मजदूर 100 मीटर तक दूर जा गिरे। हादसे के बाद फैक्ट्री की इमारत ढह गई। मलबे में मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री और आसपास के क्षेत्र को खाली करवाना शुरू कर दिया है। प्रशासन की ओर से लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

See also  सतना में कोरोना पॉजिटिव जज के नाक-मुंह से आने लगा खून, कुछ ही घंटों में हुई मौत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।