Breaking-श्रीनगर के संगाम ईदगाह इलाके में स्कूल के अंदर आतंकियों ने की फायरिंग, 2 टीचरों की मौत

श्रीनगर। श्रीनगर के संगाम ईदगाह इलाके में गुरुवार को गैर स्थानीय शिक्षकों पर फायरिंग की गई। इस घटना में दोनों शिक्षकों की मौत हो गई है। इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है और हमलावर आतंकियों की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि फायरिंग में जिन दो टीचरों की मौत हुई है वे प्राचार्य सतिंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद हैं। दोनों संगाम स्कूल में तैनात थे। वे दोनों वर्तमान में अल्लोचोईबाग के रहने वाले थे। स्कूल के अंदर हमलवारों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई वारदात

यह स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल है। दोनों टीचरों को कई दिनों से टारगेट किया गया। कहा जा रहा है कि बीते दिनों से लगातार टारगेटेड हमले हो रहे हैं उसी की कड़ी में यह हमला किया गया है।

दो-तीन हमलावर स्कूल आए

कुछ चश्मदीदों ने बताया कि दो से तीन लोग स्कूल आए। उन्होंने स्कूल की प्राचार्य और टीचर के सिर से गोली सटाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। तीनों आतंकी बताए जा रहे हैं।

See also  Encounter: हिज्बुल का चीफ कमांडर सैफुल्लाह मुठभेड़ में ढेर, 1 अन्य आतंकी गिरफ्तार, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

पांच दिनों के अंदर 7 की हत्या

पांच दिनों के अंदर आम नागरिकों की हत्या की यह सातवीं घटना है। मंगलवार को श्रीनगर में आतंकियों ने बिंदरू मेडिकेट के मालिक एमएल बिंदरू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद एक मजदूर की गोली मारकर हत्या की गई थी। हमलावर लगातार इसी एरिया में हमला कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि शायद लगातार रेकी करके लोगों को मारा जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।