पहला मकसद कांग्रेस तो मजबूत करना है, चाहे किसी भी तरह का त्याग करना पड़े- सोनिया गांधी

टीआरपी डेस्क। विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की हार के बाद सोनिया गांधी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर आप लोगों को ऐसा लगता है कि पार्टी गांधी परिवार के कारण कमजोर हो रही है तो हम किसी भी प्रकार का त्याग करने के लिए तैयार हैं।

इसी के साथ सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह का बचाव करना उनकी गलती थी। बता दें कि अमरिंदर सिंह ने चुनाव से ठीक पहले पंजाब सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस पार्टी भी छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने नई पार्टी (पंजाब लोक कांग्रेस) बनाई और बीजेपी संग गठबंधन करके पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 लड़ा, हालांकि, पार्टी कोई कमाल नहीं कर सकी।

कांग्रेस की CWC मीटिंग में रविवार को बात उठी थी कि अगर कैप्टन को पद से हटाया जाना था तो पहले हटाना था। इसपर सोनिया गांधी ने कहा कि मैं कैप्टन साहब को बचाती रही, यह मेरी गलती थी। वहीं दूसरी तरफ अमरिंदर सिंह ने गांधी परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हार की जिम्मेदारी सिर्फ गांधी परिवार की है।

See also  एम्स में मेडिसिन विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर जे एन पांडेय का कोरोना से निधन

किसी भी तरह के त्याग को हैं तैयारः सोनिया

बता दें कि चुनावी नतीजों के बाद रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग हुई थी। इसमें सोनिया गांधी ने कहा था कि कुछ लोगों को लगता है कि गांधी परिवार की वजह से पार्टी कमजोर हो रही है। अगर आप लोगों को ऐसा लगता है तो हम किसी भी प्रकार का त्याग करने के लिए तैयार हैं।

सोनिया ने कहा था कि उनका पहला मकसद कांग्रेस तो मजबूत करना है। इसके लिए चाहे किसी भी तरह का त्याग करना पड़े। अब कांग्रेस अप्रैल में चिंतन शिविर का आयोजन करेगी। तबतक सोनिया गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष बनी रहेंगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।