टीआरपी डेस्क। जामनगर, गुजरा के एक फेमस डॉक्टर गौरव गांधी की मौत हार्ट अटैक से हो गई। इस घटना के बाद, डॉक्टर भी हैरान  हैं कि इतने युवा और ह्दय के विशेषज्ञ की मौत हार्ट अटैक से कैसे हो गई। 41 साल के गौरव गांधी का नाम न केवल जामनगर बल्कि सौराष्ट्र रीजन के फेमस कॉर्डियालिस्ट थे। रिपोर्ट्स की मानें तो गौरव गांधी ने अपने चिकित्सा पेशे में 16,000 से ज्यादा दिल के मरीजों का इलाज किया था। 

मिली जानकारी के अनुसार अनुसार डॉ. गौरव सोमवार को अपने एक मरीज से मिलकर सिटी पैलेस रोड से घर वापस रहे थे। रात का खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। दूसरे दिन सुबह परिवार वालों ने उन्हें अचेत अवस्था में पाया और तुरंत अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव गांधी जामनगर से चिकित्सा की डिग्री लेने के बाद अहमदाबाद से कार्डियोलॉजिस्ट में विशेषज्ञता हासिल करने के बाद वापस जामनगर लौटे। बता दें कि वह फेसबुक पर हॉल्ट हार्ट अटैक अभियान से भी जुड़े थे। 

See also  प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल में पांच वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।