टीआरपी डेस्क। अब अमेठी से राहुल गांधी का नाम सामने आ रहा है। यहां नामांकन का काम शुरू हो चुका है। मगर अब तक कांग्रेस पार्टी ने यहां से उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया गया है।

ऐसे में राजनीति के जानकार मान रहे हैं कि पार्टी में एकबार फिर से 1981 के उपचुनाव का इतिहास दोहराया जा सकता है। दरअसल उस दौर में भी नामांकन शुरू होने के बाद ही प्रत्याशी को उतारा था।

अब तक राहुल गांधी के चुनाव लड़े जाने के केवल दावे सामने आ रही हैं। वहीं इस संसदीय क्षेत्र से स्मृति जूबिन इरानी चुनावी मैदान में है। बता दें कि इससे पहले 1981 में ऐसा हो चुका है। उस दौरान चुनाव में कांग्रेस ने राजीव गांधी के नाम की घोषणा नामांकन शुरू होने के बाद की गई थी। जिस दिन राजीव उम्मीदवार घोषित हुए, उसी दिन उन्होंने नामांकन किया था।

अमेठी में भाजपा को छोड़ कर किसी भी पार्टी ने प्रत्याशी अभी तय नहीं किया है। बसपा भी सपा-कांग्रेस गठबंधन के कदम का इंतजार कर रही है। दावा किया जा रहा है कि बसपा के एक संभावित उम्मीदवार ने पर्चा भी ले लिया है। मगर पार्टी ने अभी तक किसी नाम पर मुहर नहीं लगाई है।

See also  अब डॉक्टरोंं, नर्सों के साथ हुई हिंसा की घटना के इतने घंटे में FIR जरूरी, सरकार ने संस्थानों को दिए सख्त निर्देश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।