तेलंगाना

टीआरपी डेस्क। यूक्रेन हमले के चौथे दिन वहां फंसे 490 भारतीय स्टूडेंट्स को रोमानिया और हंगरी के रास्ते भारत लाया गया। रोमानिया से एअर इंडिया के विमान ने शनिवार रात 9.30 बजे उड़ान भरी और रविवार तड़के करीब 3 बजे यह दिल्ली पहुंचा।

हंगरी के बुडापेस्ट से भी एक विमान रविवार को आया, इसमें 240 भारतीय सवार थे। अब तक कुल 709 छात्र यूक्रेन से रेस्क्यू किए गए हैं। फ्लाइट में सवार छात्रों ने खुशी जाहिर की और भारत माता की जय के नारे लगाए। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया।

इसके पहले शनिवार रात 8 बजे 219 भारतीय छात्रों को लेकर एअर इंडिया का विमान मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। विमान के उतरते ही सभी खुशी में बोले-जय हिंद…।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।