टीआरपी डेस्क। पूरे देश में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ कल यानि की शुक्रवार को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही भाजपा के कई बड़े नेताओं ने इसे टेक्स फ्री करने की मांग की थी। जिसके लिए नेताओं ने सूचना प्रसारण मंत्री समेत प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की थी। इस पर आज CM शिवराज ने मध्यप्रदेश में ‘द केरल स्टोरी’ को टेक्स फ्री करने की घोषणा कर दी है।

CM शिवराज ने कहा कि “द केरला स्ट्रीलव जिहाद, धर्मांतरण और आतंकवाद के घिनौने षड़यंत्र को उजागर करती है। भावुकता में जो बेटियां लव जिहाद के जाल में उलझ जाती हैं। उनके साथ कैसी दरिंदगी होती है और अंततः कैसे उनकी ज़िंदगी कैसी तबाह होती है। उसकी सच्चाई यह फ़िल्म उजागर करती है और कैसे आतंकवादी डिज़ाइन करते हैं उसको हमारे सामने लाती है।” मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी से फिल्म देखने की अपील भी की है।

See also  पंजाब के 35,000 कर्मचारी होंगे स्थायी, आउटसोर्सिंग होगी समाप्त : भगवंत मान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।