जी 20 के लोगों पर कमल निशान! मचा बवाल, कांग्रेस ने कहा- खुद के प्रचार का कोई मौका नहीं छोड़ती बीजेपी

टीआरपी डेस्क। जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत करने जा रहा है और कल यानी मंगलवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 की अध्यक्षता का लोगो, थीम और वेबसाइट को लॉन्च किया। G20 के इस लोगो पर कमल का फूल भी है। इसे देख कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि जी-20 का लोगो भी BJP का चुनाव चिन्ह बन गया है। जयराम रमेश ने कहा कि एक वैश्विक संगठन की मेजबानी के लिए जारी लोगो पर कमल की फोटो होना एक तरह की बेशर्मी है।

जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बीजेपी अपने प्रचार का कोई मौका नहीं छोड़ती है। उन्होंने कहा कि आज से 70 साल पहले जवाहर लाल नेहरू ने कांग्रेस के झंडे को भारत का झंडा बनाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। जी-20 की अध्यक्षता का लोगो बीजेपी का चुनाव चिन्ह बन चुका है। यह हैरान करने वाला है पीएम मोदी और बीजेपी खुद का प्रचार का कोई मौका नहीं गंवाएंगे।

See also  CAA: अब रामपुर में बवाल, इंटरनेट बंद, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

वही एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि जी-20 का लोगो भारत के राष्ट्रीय ध्वज के जीवंत रंगों से प्रेरित है- केसरिया,

सफेद, हरा, और नीला। इसमें भारत के राष्ट्रीय फूल कमल के साथ पृथ्वी को जोड़ा गया है, जो चुनौतियों के बीच विकास को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी 20 का लोगो जारी करते हुए कहा कि भारत का प्रयास रहेगा कि विश्व में कोई भी फर्स्ट वर्ल्ड या थर्ड वर्ल्ड न हो, बल्कि केवल एक विश्व हो।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।