टीआरपी। National Road Safety Month :
लोगों को सड़क सुरक्षा की गंभीरता, चुनौतियों और नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सहित सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन 1 से 31 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस दौरान राज्य के सभी जिलों में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बाइक रैली


1 जनवरी 2026 को सर्किट हाउस रायपुर के समीप शाम 5 बजे सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष अभय मनोहर सप्रे की उपस्थिति में जनजागरूकता के लिए हेलमेट एवं बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, हेलमेट उपयोग और सुरक्षित वाहन संचालन का संदेश देगी।


विविध कार्यक्रमों से करेंगे यातायात के प्रति जागरूक

  • सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिलों में सड़क सुरक्षा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम
  • स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र जांच शिविर
  • स्कूल डे आयोजन
  • स्कूली बच्चों के लिए स्लोगन, निबंध, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं
  • ई-रिक्शा, ऑटो व बस चालकों का प्रशिक्षण
  • एम्बुलेंस ड्राइविंग ट्रेनिंग, वाहनों की फिटनेस एवं रेडियम स्ट्रिप्स की जांच
  • संधारण, शराब सेवन कर वाहन चलाने से होने वाले नुकसान पर रैली
  • ग्राम चौपालों में जन-जागरूकता कार्यक्रम
  • गंभीर सड़क दुर्घटना स्थलों का चिन्हांकन
  • सड़क सुरक्षा मितानों का प्रशिक्षण
  • युवाओं के लिए एरोबिक्स-जुंबा के माध्यम से स्वस्थ शरीर – स्वस्थ मन, सुरक्षित जन थीम पर कार्यक्रम
  • हेलमेट धारी वाहन चालकों को प्रोत्साहन स्वरूप टॉफी वितरण
See also  सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, मानहानि मामले की कार्यवाही पर रोक

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।