टीआरपी डेस्क। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदलकर सेवा तीर्थ करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव पीएमओ की कार्यशैली को जनसेवा से जोड़ने और इसे जनता के और करीब लाने के उद्देश्य से किया गया है। सरकार का कहना है कि यह कदम सत्ता से सेवा की दिशा में बढ़ते बदलाव का प्रतीक है।

नए नामों की सूची यहीं खत्म नहीं होती। देशभर के राज्य भवन अब लोक भवन कहलाएंगे, जबकि केंद्रीय सचिवालय का नाम कर्तव्य पथ किया गया है। सरकार का कहना है कि ये परिवर्तन केवल प्रशासनिक नहीं हैं, बल्कि सार्वजनिक संस्थानों से जुड़ी सांस्कृतिक पहचान को नए रूप में स्थापित करने की कोशिश है।

इससे पहले राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ और प्रधानमंत्री आवास का नाम लोक कल्याण मार्ग रखा जा चुका है। सरकार का मानना है कि ऐसे बदलाव संस्थाओं को नए उद्देश्य और नई दिशा देने का काम करते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।