मई माह में कम रही खुदरा महंगाई की दर, घटकर हुई 7.04 प्रतिशत

टीआरपी डेस्क। वर्तमान में महंगाई देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीच थोड़ी राहत की खबर यह है कि मई के माह में महंगाई में थोड़ी कमी आई है। खाद्य सामान सस्ता होने से खुदरा महंगाई दर मई महीने में घटकर 7.04 प्रतिशत पर आ गई। जबकि यही दर अप्रैल माह में 7.79 फीसदी थी।

हालांकि 7 फीसदी खुदरा महंगाई दर होने के बाद भी महंगाई की दर आम जनता की जेबों पर भारी पड़ रही है। आरबीआई के समाने यह महंगाई दर अभी भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। वर्तमान में महंगाई की दर आरबीआई के अनुमान से ज्यादा है। मगर इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि यह दर अप्रैल के मुकाबले कम है।

खुदरा महंगाई कम होने की वजह पेट्रोल-डीजल के दामों में आई कटौती को माना जा रहा है। हाल ही में केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 8 और 6 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। इसके बाद कई राज्य सरकारों ने भी VAT कम किया था। इसके चलते ट्रांसपोर्टेशन की लागत कम हुई और इसका सीधा असर खुदरा महंगाई में गिरावट के रूप में देखने को मिला।

See also  'राजनीतिक दलों के मुफ्त उपहारों पर लाना चाहिए श्वेतपत्र', पूर्व RBI गवर्नर ने केंद्र को दी सलाह

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।