टीआरपी डेस्क। NEET PG Exam की नई तारीख का ऐलान हो गया है। बता दें कि यह परीक्षा 11 अगस्त को होगी।बता दें कि यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एसओपी और प्रोटोकॉल की समीक्षा के बाद NEET PG की नई तारीख का ऐलान किया गया है।

दो शिफ्ट में आयोजित होने वाले नीट पीजी एग्जाम NEET PG Exam से संबंधित अधिक जानकारी जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर दी जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम (NEET PG) के लिए आवेदन किया था और 23 जून को परीक्षा में बैठने वाले थे, वे एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नई एग्जाम डेट का नोटिस चेक कर सकते हैं।

दरअसल, NEET PG का आयोजन 23 जून को किया जाना था, जिसे NEET UG और UGC NET पेपर लीक विवाद के बीच इसे 22 जून को निर्धारित समय से 12 घंटे से भी कम समय पहले परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।