TRP डेस्क : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने आज लोकसभा में देश का आम बजट पेश किया। इस दौरान अपने लगभग 90 मिनट के बजट भाषण के में उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। बजट भाषण के दौरान शेयर बाजार में घोषणाओं का जबरदस्द असर दिखा और अच्छी तेजी नजर आई लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के बजट भाषण खत्म होने के बाद अचानक ही बाजार अपनी अपनी पूरी बढ़त गवां कर औंधे मुँह लाल निशान पर गिर गया। जिसके बाद बाजार में फिर से अच्छी रिवकरी आई। और अंततः शेयर मार्केट सेंस्सेक्स में 848 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बजट भाषण के ठीक पहले बाजार 1.5 फीसदी से ज्यादा बढ़त के साथ चल रहा था, बजट भाषण के दौरान एक समय सेंसेक्स में करीब 1000 अंक तक बढ़त हुई थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण समाप्त होने के कुछ ही देर में इसमें 250 अंक से ज्यादा की गिरावट आई। बता दें सेंसेक्स में आज लगभग 13 सौ अंकों का उतार-चढ़ाव आ चुका है। भाषण के दौरान 12 बजकर 5 मिनट पर सेंसेक्स बढ़कर 58,991 तक गया वहीं इसके कछ ही देर में दोपहर 1 बजकर 15 मिनट में 1,149 अंक लुढ़क कर सेंसेक्स 57,842 अंको पर आ गया इसके बाद भी लगातार उतार चढ़ाव जारी रहा और दोपहर बाद बाजार बंद होते तक लगातार गोते लगाते और उबरते हुए सेंसेक्स ने 848 अंकों की बढ़त हासिल कर ली और 58,951 अंको पर बंद हुआ।

वहीं पूरे दिन निफ्टी की हालत भी पूरे दिन ऐसी ही रही उतार चढ़ाव के दौर के साथ निफ्टी अंततः कल की अपेक्षा 265 अंकों की बढ़त के साथ 17,604 अंकों पर बंद हुआ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।