दुर्ग उधमपुर एक्सप्रेस में लगी आग

टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुरैना के हेतमपुर स्टेशन पर दुर्ग-उधमपुर ट्रेन की 4 बोगियों में भीषण आग लग गई। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई हैं।

बता दें कि ट्रेन वैष्णो देवी से आ रही थी। तभी मुरैना राजस्थान बॉर्डर पर हेतमपुर गांव के पास यात्री ट्रेन की बोगी में आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर प्रशासन और दमकल की टीमें पहुंच चुकी हैं। यात्रियों को ट्रेन से समय रहते ही निकाल लिया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।