महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, सीएम ने की घोषणा, पीड़िता को मिलेगी मुआवजा राशि और सरकारी नौकरी

नेशनल डेस्क। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से इंसानियत को शर्मसार करने घटना की खबर आ रही है। मणिपुर की तरह राजस्थान में भी आदिवासी महिला को निर्वस्त्र घुमाकर वीडियो कर दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश मिलने पर पुलिस महनिदेशक उमेश मिश्रा ने शुक्रवार को पुलिस टीम को फौरन एक्शन लेने के लिए प्रतापगढ़ भेजा है।

आरोपी पति सहित 7 रिश्तेदार गिरफ्तार

धरियावद पुलिस चौकी थाना प्रभारी पेशावर खान ने बताया कि, पहाड़ी गांव में रहने वाली 21 वर्षीय महिला को उसके पूर्व पति ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया और वीडियो बनाया। पुलिस ने आरोपी पति काना और 7 रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। बाकि आरोपियों की तलाश जारी है।

आदिवासी महिला को 10 लाख रुपए और सरकारी नौकरी देने की घोषणा

घटना की जानकरी मिलते ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद गांव में 21 वर्षीय आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही सीएम गहलोत ने पीड़िता को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को शाम प्रतापगढ़ के धरियावद में पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की।

See also  राजस्थान में सत्ता को लेकर गहलोत और पायलट बीच उठा सियासी तूफान 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।